शाहजहांपुर, दिसम्बर 17 -- कड़ाके की ठंड के कारण सुबह के समय बच्चों को स्कूल जाने में हो रही दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने अहम निर्देश जारी किए हैं। डीएम ने परिषदीय स्कूलों के साथ-साथ माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई, आईसीएसई और सभी निजी स्कूलों के अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों का समय अगले आदेश तक सुबह 10 बजे से खोलने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और स्कूल प्रबंधन को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने को कहा है। बताया गया कि बीते दो दिनों में अधिकतम तापमान में करीब सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को गलन और ठिठुरन का असर साफ नजर आया। ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अभिभावकों और शिक्षक संगठनों की ओर से भी स्कूलों का समय बढ़ाने की मांग की जा रही थी। मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए डी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.