महोबा, दिसम्बर 10 -- महोबा, संवाददाता। विश्व मानवाधिकार दिवस पर आयोजित गोष्ठी में लोगों को मौलिक अधिकार सहित अन्य कानूनों की जानकारी दी गई। उपकारागार में आयोजित कार्यक्रम में बंदियों को उनके अधिकारों के बारे में जागरुक किया गया। बुधवार को उप कारागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बैनर तले आयोजित गोष्ठी में प्राधिकारण के सचिव तेन्द्र पाल ने कहा कि कानून में सभी को समानता का अधिकार दिया गया है। प्राधिकरण गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों को कानूनी सहायता मुहैया कराने का काम किया जा रहा है। कहा कि हर साल 10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है। लोगों को उनके अधिकारों की जानकारी के लिए यह दिवस मनाया जाता है। मानवाधिकार दिवस मानवता की समानता, स्वतंत्रता और गरिमा के मूल सिद्धांतों को बढ़ावा देने का अवसर देता है। संविधान में मानवाधिकार...