संभल, दिसम्बर 3 -- संभल। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हुसैन ख़ां सराय स्थित इमामबाड़े में मरहूम साजिद असगर के सोयम के अवसर पर एक मजलिस का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रभर से बड़ी तादाद में अकीदतमंद शामिल हुए। कुरान-ख्वानी के बाद आलिम-ए-दीन और ज़ाकिर हज़रात ने मरहूम की रूह को इसाले-सवाब बख्शा। कार्यक्रम की सदारत मौलाना समर अब्बास ने की। मजलिस को खिताब करते हुए उन्होंने इंसानी जिंदगी में माता-पिता की अहमियत पर विस्तार से रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि जो लोग अपने माता-पिता की सच्ची खिदमत करते हैं, वह अल्लाह और उसके रसूल के करीब होते हैं, क्योंकि माता-पिता की दुआ जिंदगी में राहत, बरकत और कामयाबी का सबब बनती है। मौलाना समर अब्बास ने नसीहत करते हुए कहा कि इबादत बेहतरीन अमल है, लेकिन अगर इसके साथ इंसान अपने माता-पिता की सेवा नहीं करता, तो उसकी इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.