सीवान, दिसम्बर 23 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड के संगीता टेक्निक इंस्टीट्यूट सह डिग्री कॉलेज परिसर में महान स्वतंत्रता सेनानी मौलाना मजहरुल हक की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत मौलाना मजहरुल हक के तैलचित्र पर निदेशक ई. आलोक कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ हुई। इस अवसर पर ई. आलोक कुमार ने कहा कि मौलाना मजहरुल हक सीवान जिले की अमूल्य धरोहर हैं। उनके नाम पर स्थापित विश्वविद्यालय और पुस्तकालय बिहार की पहचान हैं। कार्यक्रम में मौलाना मजहरुल हक के जीवन और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। साथ ही छात्र-छात्राओं से एक-एक पेड़ उनके नाम पर लगाने का आह्वान किया गया। इस मौके पर प्राचार्य, शिक्षकगण एवं सभी संस्थाकर्मी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...