बुलंदशहर, फरवरी 18 -- बुलंदशहर। शहर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में हजारों लोगों की मौजूदगी में वक्फ ईदगाह कमेटी ने नए शहर काजी का ऐलान किया। पूर्व शहर काजी मौलाना ज़ैनुल आबेदीन के तीसरे बेटे मौलाना मोहम्मद ओसामा को सर्वसम्मति से शहर काजी चुना गया। नगर के ऊपरकोट स्थित जामा मस्जिद में वक्फ ईदगाह कमेटी की ओर से एक जलसे का आयोजन किया गया, अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष हाजी अब्दुल वाहिद ने की। धर्मगुरुओं और उलेमा-ए-इकराम ने पारंपरिक तरीके से मौलाना ओसामा को पगड़ी पहनाकर उन्हें शहर काजी की जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर मस्जिद परिसर में बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे और सभी ने नए शहर क़ाज़ी को मुबारकबाद दी। ज्ञात हो कि हाल ही में पूर्व शहर काजी मौलाना ज़ैनुल आबेदीन के इंतकाल के बाद यह पद रिक्त हो गया था। जलसे में ईदगाह कमेटी के कोषाध्यक्ष शेर मोहम्म्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.