रांची, मई 22 -- कांके, प्रतिनिधि। प्रखंड के पतराटोली गांव निवासी 75 वर्षीय मौलाना मोहम्मद अख्तर हुसैन मजाहिरी का निधन गुरुवार की शाम हो गया। वे अनाथ और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए संचालित मदरसा आलिया पतरा टोली के प्रिंसिपल थे। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार को उन्हें पतराटोली कब्रिस्तान में शाम पौने पांच बजे सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। उनके निधन पर विधायक सुरेश बैठा, पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय, सदर अब्दुल रहमान, असगर अली, मुश्ताक आलम, हाजी हैदर अली, परवेज अख्तर, समनूर मंसूरी, संजर खान, अजीजुल अंसारी, अशरफ अंसारी, मौलाना मंसूर, गुलजार अहमद, मजीद अंसारी, हकीम अंसारी, अब्दुल कलाम, जिला परिषद सदस्य हिना परवीन, मोहम्मद फुरकान आदि शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.