मेरठ, दिसम्बर 5 -- मौलाना महमूद मदनी द्वारा लगातार दिए जा रहे विवादित बयानों को लेकर गुरुवार को अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के सदस्यों ने कमिश्नरी पर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने मौलाना मदनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रासुका के तहत कार्रवाई किए जाने की मांग की। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही के साथ कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। सचिन सिरोही ने आरोप लगाया कि मौलाना मदनी अपने बयानों में लगातार जिहादियों की तरफदारी कर रहे हैं, जो पूरी तरह देशद्रोह की श्रेणी में आता है। दूसरी तरफ वंदे मातरम का विरोध करके मदनी देश के सौ करोड़ से अधिक हिंदुओं के साथ-साथ संविधान का भी अपमान कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मौलाना मदनी ने विवादित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.