पटना, फरवरी 21 -- मौलाना मजहरुल हक अरबी फारसी विवि के एनएसएस द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन शनिवार को किया गया। न्यूरोसर्जन डॉ. विवेक यादव ने दिमाग और तंत्रिका से जुड़ी बीमारियों की पहचान, रोकथाम और सावधानियों के बारे में जानकारी दी। बताया कि वर्तमान समय में बीमारी की सही समय पर पहचान ही निदान है। बिना चिकित्सक के परामर्श के मरीज इंटरनेट के सहारे इलाज ढूंढ रहे हैं। न्यूरो संबंधी बीमारियों में यह घातक हो सकता है। एनएसएस के समन्वयक डॉ. निखिल आनंद गिरि, लोक सूचना अधिकारी डॉ. मो. जमशेद आलम, एमबीए विभाग की प्रमुख डॉ. तृष्णा, अरबी विभाग के डॉ. अनवारूल, इस्लामिक स्टडीज के डॉ. मो तहसीन जमां, उर्दू विभाग की डॉ. जरनिगार, कर्मचारी और छात्र रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...