बरेली, जून 15 -- आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां गिरफ्तारी से पहले ही पुलिस-प्रशासन अधिकारियों ने उन्हें रोककर नजरबंद कर दिया। मौलाना को घर से बाहर जाने नहीं दिया। हाउस अरेस्ट कर दिया। पुलिस अधिकारियों के साथ मौलाना और आईएमसी नेताओं की काफी नोकझोंक तक हुई। धक्का मुक्की होने के बाद मौलाना घर वापस चले गए। आईएमसी नेता सेठ दामोदर पार्क के बाहर धरने पर बैठे गए। मौलाना की आवाज और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल, पीएसी, आरएएफ को तैनात कर दिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौलाना से उनके आवास पर वार्ता कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.