बागपत, अक्टूबर 9 -- कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नवाब अहमद हमीद ने बुधवार को लखनऊ में शिया समुदाय के धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद नक़वी से मुलाकात की। कांग्रेस की नीतियों, संविधान की मज़बूती, राजनीतिक जागरूकता, भाईचारे व सांप्रदायिक सौहार्द पर विस्तार से चर्चा हुई। नवाब अहमद हमीद ने कहा कि मौलाना कल्बे जव्वाद देश के लिए रूहानी व सामाजिक मार्गदर्शक हैं। जिनके विचार इंसाफ़ और एकता का संदेश देते हैं। मौलाना ने लोगों से अमन, इंसानियत और मोहब्बत की राह अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अत्याचार को सहन करना भी अन्याय का साथ देना है, इसलिए हर नागरिक को नाइंसाफ़ी के खिलाफ आवाज़ उठानी चाहिए। राजनीतिक जागरूकता की अहमियत पर ज़ोर देते हुए कहा कि हर नागरिक को अपने अधिकारों और ज़िम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.