लखनऊ, दिसम्बर 18 -- लखनऊ, संवाददाता। मजलिसे उलमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना कल्बे जवाद नकवी को ईरान के इमाम खुमैनी अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान इमाम खुमैनी के विचारों, सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार के लिए ईरान में दिया गया है। मजलिसे उलमा-ए-हिंद की ओर से बताया गया कि मौलाना कल्बे जवाद नकवी को यह पुरस्कार ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान और इमाम खुमैनी के पौत्र हसन खुमैनी के हाथों दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...