गाज़ियाबाद, दिसम्बर 10 -- गाजियाबाद। सेलीब्रेशन मैदान में चल रहे पुष्पा मेमोरियल टूर्नामेंट में बुधवार को पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। बीआरएस क्रिकेट अकादमी और मौलाना आजाद क्रिकेट क्लब के बीच मैच हुआ। इसमें मौलाना आजाद क्लब ने चार विकेट से जीत हासिल कर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। टॉस जीतकर बीआरएस अकादमी ने बल्लेबाजी करके 40 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 262 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी मौलाना आजाद क्लब की टीम ने 39.4 ओवर में छह विकेट खोकर 266 रन बना लिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...