कानपुर, नवम्बर 11 -- कानपुर। चंद्रशेखर आजाद जन कल्याण समिति भारत ने स्वतंत्रता सेनानी और देश के पहले शिक्षा मंत्री भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती पर मोतीझील स्थित शिलालेख पर युवा चेतना सभा आयोजित की। शिलालेख पर पुष्प एवं माला अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। वक्ताओं ने आज़ाद को एक उच्च राष्ट्रभक्त, सैनिक और महान नेता बताया। यहां संस्थापक अध्यक्ष सर्वेश कुमार पांडे निन्नी, संदीप साहू, अनिल त्रिपाठी, रवि दत्त मिश्रा, तिलक चंद्र कुरील, विजय नारायण मिश्रा, राकेश सिंह, बीडी जायसवाल, राकेश श्रीवास्तव, हर्षित शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.