गंगापार, नवम्बर 11 -- बाबूगंज, हिन्दुस्तान संवाद। रुदापुर स्थित भारद्वाज गुरुकुलम संस्थान में भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती मंगलवार श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष एडवोकेट देवराज उपाध्याय ने की। उन्होंने कहा कि मौलाना आजाद न केवल महान स्वतंत्रता सेनानी थे, बल्कि एक विद्वान, कवि और उच्च नैतिक मूल्यों वाले व्यक्ति भी थे। वे 1940 से 1945 तक कांग्रेस अध्यक्ष रहे और स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री बने। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। कार्यक्रम में विनय उपाध्याय, दिलीप दुबे, तजीबुल हसन, सलीम टाइगर, रमेश मिश्रा, शिवम, बड़े लाल, सुभाष चंद्र व सुनील कुमार पांडे मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...