रांची, मई 23 -- कांके, प्रतिनिधि। मदरसा आलिया पतराटोली के नाजिमे आला हजरत हाजी मौलाना अख्तर मजाहिरी को शुक्रवार असर बाद पतराटोली कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए खाक किया गया। रांची और आसपास के जिलों से आए लगभग 20 हजार से ज्यादा लोग उनके जनाजे में शामिल हुए। ज्ञात हो कि मौलान अख्तर का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को निधन हो गया था। उनके जनाजे में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, विधायक सुरेश कुमार बैठा, आमया अध्यक्ष एस अली, रांची अंजुमन सदर मो मोख्तार अहमद, कांके अंजुमन अध्यक्ष हाजी अब्दुल रहमान, जमीयतुल मोमिनीन चौरासी सदर मो मजीद अंसारी, नूर आलम, कारी अशरफ, पूर्व जिला परिषद सदस्य हकीम अंसारी, मोजिबुल अंसारी, एनुल हक अंसारी, हाजी हैदर अली, संजर खान और मुश्ताक आलम आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.