उरई, जनवरी 31 -- कालपी, संवाददाता। स्थानीय नगर के मोहल्ला दमदमा में स्थित हजरत सैय्यद अजमतुल्लाह देहलवी का 8 वां सालाना उर्स आयोजित हुआ। इस अवसर पर सच्चाई, नेकी तथा ईमानदारी पर चलने का पैगाम दिया। इस्लामिक जूनियर हाईस्कूल दमदमा के परिसर में चौरा शरीफ दरगाह के सैयद एहतिशामुद्दीन बाबू मियां की मौजूदगी में आयोजित उर्स के अवसर पर हाफिज इरफान, बड़ी मस्जिद के पेश इमाम कलाम हाफिज ,रहमत रजा आदि इस्लामी विद्वानों के द्वारा तकरीर तथा शांत शरीफ़ के माध्यम से सच्चाई, नेकी तथा ईमानदारी पर चलने का आव्हान किया। भारी संख्या में अकीकत मंदो ने हिस्सा लिया। अकीदतमंदों ने दरगाह में फूल चादर पेश कर मुल्क तथा कौम की तरक्की की खुशहाली के लिए दुआयें मांगी। उर्स में शामिल लोगों को लंगर का वितरण किया गया। कार्यक्रम में तिरमिजी कमेटी के सदस्यों ने आयोजक की भूमिका अ...