दरभंगा, फरवरी 7 -- अलीनगर मोहल्ले में घनी आबादी निवास करती है, फिर भी जगह-जगह गंदगी पसरी है। सुशील यादव, भारती यादव, सुधीर महतो, विनोद चौपाल आदि बताते हैं कि मोहल्ले का मौलागंज श्मशानघाट में भी गंदगी है। जंगल-झाड़ के साथ सूअर, कुत्ता आदि जानवर भटकते हैं। उन्होंने बताया कि इसकी घेराबंदी व सौंदर्यीकरण के लिए सांसद-विधायक से गुहार लगा चुके हैं, पर कोई पहल नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर एक के अधिकतर एरिया में बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त नहीं हैं। दामोदरी मन झील के साथ आधे दर्जन से अधिक पोखर गंदे हैं। साथ ही इन पर अतिक्रमण भी बढ़ रहा है। इसके बावजूद निगम अधिकारी बेखबर बनें हैं। इसके चलते लोग परेशानियों से घिरे हैं। स्वच्छता के साथ शहरी सुविधाओं का विकास होगा तो अलीनगर भी चमक उठेगा और लोगों को राहत मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.