खगडि़या, जनवरी 20 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में शहर स्थित उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल सन्हौली केन्द्र पर सोमवार से मौलवी व फोकानिया की परीक्षा शुरू हुई। दो पाली में हुई परीक्षा में कुल 509 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं कई परीक्षार्थी अब्सेंट भी बताए गए। परीक्षा शांतिपूर्ण रही। केन्द्र पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की कड़ी व्यवस्था में परीक्षा कदाचारमुक्त हुई। केन्द्राधीक्षक नीलिमा कुमारी ने बताया कि पहली पाली में हुई फोकानिया की परीक्षा में 333 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं इसी पाली पाली में हुई मौलवी की परीक्षा में 174 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। वहीं द्वितीय पाली पाली में फोकानिया मेूं 333 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं मौलवी में 176 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जांच में वाणिज्य कर पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी पहंुचे थे।

हिंदी हिन्दुस्त...