नई दिल्ली, फरवरी 21 -- मैसूर में एक मुस्लिम मौलवी को पुलिस थाने पर हमले के लिए भीड़ को भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मौलवी मुफ्ती मुश्ताक ने एक भड़काऊ भाषण दिया, जिसके बाद 10 फरवरी की रात उदयागिरी पुलिस स्टेशन के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। भीड़ ने हिंसा करते हुए थाने पर पत्थरबाजी की, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए और सरकारी वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। गुरुवार को पुलिस ने मुफ्ती मुश्ताक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मौलवी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें नफरत फैलाने और धार्मिक भावनाएं भड़काने जैसे आरोप शामिल हैं। इस घटना के सिलसिले में अब तक कुल 17 लोगों को गिरफ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.