सीवान, नवम्बर 6 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। स्थानीय रूट पर जांच के दौरान बुधवार को टास्क टीम रेलवे सुरक्षा बल ने गोरखपुर से चलकर सम्बलपुर को जाने वाली ट्रेन नंबर 15028 मौर्य एक्सप्रेस की बोगी से शराब बरामद की है। शराब की मात्रा कुल 17.280 लीटर बताया जा रहा है और इसकी कीमत करीब 20 हजार 736 रुपये आंकी गयी है। इस मामले में एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र के रोहुआ वीर नारायण निवासी सत्य नारायण ठाकुर का पुत्र अनुज कुमार बताया जाता है। इसके खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। बताया गया कि बुधवार को वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी व स्थानीय प्रभारी निरीक्षक सुबाष चंद्र यादव के निर्देश पर टास्क टीम रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट भटनी व सीवान द्वारा अपराधिक गतिविधि निगरानी की जा रही थी। इस दौरान जी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.