रुद्रपुर, फरवरी 2 -- रुद्रपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उधम सिंह नगर के तत्वावधान में जिले में चल रही अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के सुपर लीग मुकाबले में मौर्य क्रिकेट अकादमी ने रुद्र लायंस क्रिकेट अकादमी को 6 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। रुद्र लायंस के कप्तान अभिमन्यु कांडपाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित 45 ओवरों रुद्र लायंस की टीम 223 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी। जिसमें कप्तान अभिमन्यु कांडपाल ने 62, अभिनव बघेल ने 69, अरनव त्यागी ने 49 रन बनाये। मौर्य क्रिकेट अकादमी की ओर से संस्कार श्रीवास्तव ने 4, मोहम्मद कैफ और वंश सक्सेना ने 3-3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मौर्य क्रिकेट अकादमी की टीम ने कप्तान मयंक मुडिला के शानदार नाबाद 106 रनों की पारी की बदौलत मैच जीत लिया। वंश सक्सेना ने 63 और लक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.