जमुई, फरवरी 18 -- गिद्धौर, निज संवाददाता प्रखंड के मौरा पंचायत स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र के निकट मजदूर किसान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले मौरा गांव के दर्जनों किसानों ने अपनी कृषि आजीविका सिंचाई पैन की समस्या उपजाऊ भूमि को मानक के विपरीत हो रहे बालू खनन एवं उठाव से जुड़ी समस्या के निदान को लेकर बैठक किया। बैठक में मौजुद किसानों से मौरा पंचायत सरपंच अवधेश सिंह ने कहा कि मौरा बालू घाट में संवेदक के द्वारा मानक के विपरित बेतरतीब तरीके से बालू उठाव किया जा रहा है। जिससे किसानों का खेती किसानी प्रभावित हो रही है। हम ग्रामीणों द्वारा जिला प्रसासन के अधिकारी से समस्या निदान को लेकर मांग की गयी, लेकिन क्षेत्र के किसान हित में हम लोगों की मांगों को अनसुना किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर प्रसासन सरकार हमारी मांगों पर गंभरिता से विचार नही करती है तो...