घाटशिला, फरवरी 10 -- चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड में हवाई पट्टी क्षेत्र से सटे बड़ामारा पंचायत के मौरबेड़ा गांव के पास मंगलवार की भोर में जंगली हाथियों का एक दल आ पहुंचा। फिलहाल हाथी पास के जंगल में शरण लिए हुए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक इस दल में करीब आठ हाथी हैं। हाथियों के आने से मौरबेड़ा और उसके आसपास के गांवों के ग्रामीणों में दहशत है। क्योंकि हाथी दिनभर जंगल में रहते हैं और शाम होते ही जंगल से निकल कर गांवों में घुस कर भारी उपद्रव मचाते हैं। साल जंगलों से घिरा यह इलाका सर्वाधिक हाथी प्रभावित है। ग्रामीणों ने हाथियों के आने की सूचना वन विभाग को दे दी है। ताकि वन विभाग हाथियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.