फतेहपुर, फरवरी 22 -- खागा। मौरंग वाहनों की आवाजाही के कारण उड़ रही धूल और कार्बन उत्सर्जन से एक किसान ने करीब चार बीघे अश्वगंधा की फसल नष्ट होने का आरोप लगाया है। पीड़ित किसान ने मामले की शिकायत डीएम से की है। जिस पर उद्यान विभाग ने प्रकरण की जांच की है। किसान ने मुआवजे की मांग की है। विजयीपुर ब्लॉक के नरौली मजरा गढ़ा निवासी किसान द्वारिका प्रसाद ने डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने बीते वर्ष अक्टूबर में अपनी कृषि भूमि पर अश्वगंधा की फसल बोई थी। फसल की बढ़वार अच्छी और स्वस्थ थी। किसान का आरोप है कि उनके क्षेत्र में संचालित खनन घाट तक जाने के लिए पीडब्ल्यूडी का अधिकृत मार्ग नहीं है। ऐसे में खनन से जुड़े वाहन खेत के समीप बनाए गए रास्ते से होकर गुजरते हैं। किसान का आरोप है कि दिन रात भारी वाहनों की आवाजाही से अत्यधिक धूल व कार्बन उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.