फतेहपुर, फरवरी 23 -- जहानाबाद। ओवरलोड मोरंग लदे वाहनों के कारण जिले के विभिन्न मार्ग दिन प्रतिदिन खस्ताहाल होते जा रहे हैं। इन ओवरलोड ट्रकों से लगातार गिरने वाले पानी के कारण बिन बारिश ही डामर रोड गीली होने के कारण खराब होती जा रही हैं। ढ़ाबों में इन वाहनों पर पाइप लगाकर पानी डालने को लेकर जिम्मेदारों द्वारा गंभीरता नहीं दिखाई जा रही। कस्बे की सीमा चिल्ली मोड के पास स्थित ढाबों में अवैध तरीके से मोरंग लदे वाहनों पानी डाला जाता है। सुबह से लेकर देर रात तक ढ़ाबों में चलने वाली इस सिलसिले के कारण यहां से निकलने वाले मोरंग लदे वाहनों से रास्ते में पानी टपकता रहता है। यहां पर घाटमपुर, भोगनीपुर आदि से आने वाले वाहनों में पानी डाला जाता है। नतीजतन चौडगरा भोगनीपुर हाइवे की हालत दिनों दिन खस्ताहाल होती जा रही है। स्थानीय लोगो का कहना है कि पूर्व में...