उरई, जनवरी 2 -- उरई। डकोर ब्लाक के टीकर गांव के लोग पिछले कुछ दिनों से रोज-रोज लगने वाले जाम से परेशान है। जाम लगने की मुख्य वजह मुख्य रोड से मौरम भरे ट्रकों की आवाजाही है जिसमें आए दिन कोई ना कोई ट्रक खराब हो जाता है या पंचर हो जाता है जिस वजह से ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कत होती है। डकोर ब्लाक के टीकर गांव की उरई से दूरी 12 किलोमीटर लेकिन जो रास्ता 15 मिनट का है उसे पर लग एक घंटा लग जाता है। ग्रामीण अकबर, अरविंद , जगदीश आदि का कहना है बालू ठेकेदार जबरन जिला जालौन से निकल रहे हैं लेकिन इनका पट्टा जिला हमीरपुर 21 और 22 नंबर दो खदानें चल रही है दोनों खदान है जिला हमीरपुर से हैं लेकिन रंगबाजी के चलते जिला जालौन से निकलना जिसका काम में आ जाए आसपास गांव वालों को भुगतना पड़ रहा है। उनका कहना है टीकर गांव में अगर एक ट्रक खराब हो जाए लंबा जा...