चम्पावत, जनवरी 28 -- लोहाघाट कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों को मौन पालन और कीट प्रबंधन की जानकारी दी गई। कृषि वैज्ञानिक डॉ.रजनी पंत ने कहा कि मौन पालन से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लोहाघाट कृषि विज्ञान केंद्र में आईसीआर योजना के तहत एससी वर्ग के किसानों और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए जागरुकता कार्यक्रम चलाया। इस दौरान किसानों को तकनीकि जानकारी देकर स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। कृषि वैज्ञानिक ने बताया कि चम्पावत के चौकी, लोहाघाट के मचपीपल सागर,पीपलाटी, कोलीढेक, श्याला, जौल, सुंई, पाटी आदि स्थानों में मौनपालन और फसलों में जैविक कीट प्रबंधन को लेकर कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें किसानों को तकनीकि जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि फरवरी में कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर में होने वाले प्रशिक्षण के लए किसानों का चयन भी किया ...