बहराइच, जनवरी 30 -- बहराइच। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्य तिथि के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति एवं सम्मान में कलेक्ट्रेट सभागार में 02 मिनट का मौन रखा गया। अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र पाल सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद, डीजीसी रेवन्यू अजय शर्मा सहित कलेक्ट्रेट व कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...