मेरठ, जनवरी 31 -- सरधना। शुक्रवार को शहीद दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिसर में अमर शहीदों की स्मृति में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट के मौन के साथ की गई, जिसमें उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने शहीदों के बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शहीदों का त्याग और बलिदान सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि शहीदों की कुर्बानी के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सुरक्षित और सम्मानपूर्वक जीवन जी पा रहे हैं। सभी ने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नगर पालिका ईओ दीपिका शुक्ला, जितेन्द्र पांचाल, मिर्ज़ा इस्माइल, शाहवेज़ अंसारी, राहुल पाल, शानू जैन, खालिद अंसारी, मोहसिन अंसारी, विपिन शर्मा सहित नगर पालिका के कई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.