रिषिकेष, जनवरी 11 -- वन भूमि सर्वे के बाद अब चिन्हित भूखंडों पर तारबाड़ की कार्रवाई से प्रभावित क्षेत्र के लोग लामबंद हो गए हैं। उन्होंने कार्रवाई के विरोध में मौन जुलूस निकालने का फैसला लिया है। गांधीवादी ढंग से भी वह विरोध दर्ज कराएंगे। वहीं, इस मुद्दे को लेकर जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री और वन मंत्री से भी मुलाकात करेगा। रविवार को बापूग्राम स्थित भूमि वाले देवता मंदिर परिसर में दर्जनों लोग जुटे। इस दौरान बापूग्राम बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक रमेश जुगलान और सहसंयोजक के रूप में सर्वे से संबंधित 12 वार्डों के पार्षद भी शामिल हुए। समिति समन्वयक रविंद्र राणा ने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का ढाल बनाकर वन विभाग के अधिकारी क्षेत्र का माहौल खराब करने का सुनियोचित प्रयास कर रहे हैं। बोले, सुप्रीम कोर्ट में पहले ही चिन्हित भूखंडो...