बलिया, मई 15 -- सिकंदरपुर। क्षेत्र के अद्वैत शिवशक्ति परमधामपीठ डूहा बिहरा में गुरुभक्तों ने बुधवार को अपने गुरुजी का अवतरण दिवस मनाया। इस दौरान शिष्यों ने गुरुदेव स्वामी ईश्वरदास ब्रह्मचारी मौनी बाबा के प्रति अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया। मौनी बाबा दिसम्बर माह में परमधाम को सिधार गये किन्तु दिव्यात्म शरीर से आज भी वे विराजमान है। अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार से चौबीस घण्टे के लिए अखण्ड हरि नाम संकीर्तन के समापनमौनीश्वर महादेव का वैदिक विधान से पूजन अर्चन वृन्दन अभिषेक आदि धार्मिक अनुष्ठान हुए। मौके पर शिवेन्द्र ब्रह्मचारी उड़िया बाबा, सर्वेश कुमार तिवारी, सदानन्द यादव , नन्दजी नन्दा, रमाशंकर वर्मा मनहर, राम अशीष, धीरज सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.