प्रयागराज, फरवरी 1 -- महाकुम्भ के सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर उमड़ी भीड़ को देखते हुए नगर निगम ने अब वसंत पंचमी और माघी पूर्णिमा स्नान पर्व के लिए तैयारी शुरू कर दी है। दोनों स्नान पर्वों को लेकर नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग ने शुक्रवार शाम नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। नगर आयुक्त ने सभी अधिकारियों को दोनों स्नान पर्वों के लिए अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया। दोनों स्नान पर्वों पर आने वाली संभावित भीड़ को देखते हुए नगर आयुक्त ने बैठक में होल्डिंग एरिया और टॉयलेट बढ़ाने का निर्देश दिया है। नगर आयुक्त ने कहा कि मौनी अमावस्या जैसा बड़ा स्नान पर्व नगर निगम के लिए बड़ी चुनौती थी। सबसे बड़े स्नान पर्व पर तीन दिन अबतक का सबसे अधिक कूड़ा शहर में निकला। पर्व पर शहर को साफ-सुथरा रखने में नगर निगम सफल रहा। अब वसंत पंचम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.