हजारीबाग, जनवरी 19 -- इचाक, प्रतिनिधि। प्रखंड के प्रसिद्ध बुढ़िया माता मंदिर में मौनी अमावस्या के अवसर पर भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। अमावस्या जागरण मंडली की ओर से प्रत्येक माह अमावस्या की रात्रि भक्ति जागरण आयोजित किया जाता है।जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की ओर से भंडारे का प्रसाद वितरित किया जाता है। जिसमें रणधीर कुमार, वीरेंद्र महतो की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। भक्ति जागरण में कवालु, झुमरा के कलाकार शैलेश सिंह ने भावपूर्ण भजन प्रस्तुत कर लोगों को आत्म विभोर कर दिया। कलाकार बंसी महतो ने भजनों के माध्यम से माता रानी का गुणगान कर सबको झुमाया। वहीं अजय पाठक राजेंद्र प्रजापति व ममता सिंह ने भी एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन मंदिर के पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.