मधुबनी, जनवरी 28 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। मौनी अमावस्या पर इस बार त्रिग्रही संयोग बन रहा है। तीन ग्रहों के एक साथ होने से त्रिग्रही योग का संयोग बनता है। इससे कुछ राशि के जातकों को अत्यंत शुभ परिणाम मिलेगा। मौनी अमावस्या 29 जनवरी को है। इस दिन सूर्य, चंद्रमा और बुध मकर राशि में विराजमान रहेंगे। ज्योतिष के अनुसार इस दिन देवगुरु वृहस्पति अपनी नवम दृष्टि भी तीन ग्रहों पर डालेंगे। गुरु की दृष्टि के कारण नवम पंचम योग का भी निर्माण होगा। इस दिन स्नान और दान का विशेष महत्व है। मधुबनी के प्रसिद्ध ज्योतिष राजेश नायक कहते हैं कि इसी के साथ शुक्र का मीन राशि में होने से मालव्य राजयोग भी बना रहेगा। श्रवण नक्षत्र का संयोग भी रहने वाला है। शश राजयोग भी रहेगा। बुधादित्य राजयोग भी रहेगा। यह संयोग कुछ राशियों को लाभकारी परिणाम प्रदान करेगा। मौनी अमावस्य...