चंदौली, जनवरी 16 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। मकर संक्रांति के बाद मौनी अमावस्या का पर्व 18 जनवरी को है। इसे लेकर बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा तट पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। घाट से वाल्मीकि इंटर कॉलेज के फील्ड से लेकर चहनियां तक मेले की तैयारियां की जा रही है। शुक्रवार को बैरिकेडिंग लगाने के साथ ही गंगा में रस्सा लगाने, पार्किंग आदि का इंतजाम शनिवार तक पूरा कराने का निर्देश संबंधित विभागों को दिया गया है। बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर 18 जनवरी को मौनी अमावस्या का स्नान होगा। यहां स्नान दान की बहुत बड़ा महत्व है। इसे लेकर जिले के अलावा आसपास के जिलों के साथ ही बिहार से भी काफी संख्या में लोग जुटते है। मेले को लेकर पश्चिम वाहिनी घाट पर प्रसाशन की ओर से तैयारी हो रही है। बाल्मीकि इंटर कालेज के फील्ड पर तरह तरह की दुकानें, खिलौने, झ...