बिहारशरीफ, जनवरी 16 -- मौनी अमावस्या कल, गंगा घाटों पर बहेगी आस्था और साधना की धारा मौन व्रत, पावन स्नान और दान-पुण्य से श्रद्धालु करेंगे आत्मशुद्धि पावापुरी, निज संवाददाता। मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर रविवार को गंगा तटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी। सुबह से ही भक्त गंगा घाटों पर पूजा अर्चना करने पहुंचेंगे। ब्रह्ममुहूर्त में पवित्र डुबकी लगाकर मंगलकामना करेंगे। इस दौरान पूरे घाटों पर भक्ति, श्रद्धा, आस्था और साधना की धारा बहेगी। मौनी अमावस्या की पहचान मौन व्रत से जुड़ी है। पंडित सूर्यमणि पांडेय ने कहा कि इस दिन मौन धारण कर स्नान, जप और ध्यान करने से आत्मसंयम की साधना होती है। मौन के साथ किया गया गंगा स्नान मन, वाणी और कर्म को पवित्र करता है तथा साधक को मानसिक शांति मिलती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.