आगरा, जनवरी 29 -- मौनी अमावस्या के दिन सोरों की हरिपदी गंगा के साथ ही लहरा, कछला व कादरगंज घाटों पर श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे। गंगा किनारे सुबह से ही दिनभर अनुष्ठान व भंडारे भी आयोजित हुए। बुधवार की सुबह से ही राजस्थान, मध्यप्रदेश व आस-पास के जनपदों से सोरों आए श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान शुरू कर दिए। पुरोहितों ने यजमानों को पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिडंदान क्रिया कराई। राजस्थान व मध्यप्रदेश से आए लोग पिंडदान क्रिया करने के बाद गंगा स्नान करने के लिए लहरा गंगा घाट पर चले गए। आगरा व मथुरा से सैकड़ों की संख्या में सोरों पहुंचे लोगों ने गंगा स्नान के बाद पुरोहितों को भोजन कराकर दान किया। लहरा, कादरगंज घाटों पर भी सुबह से ही हजारों की संख्या में लोगों ने गंगा में स्नान करना शुरू कर दिया था। गंगा घाटों पर दोपहर बाद तक लोग स्नान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.