हमीरपुर, फरवरी 5 -- एक दर्जन से अधिक विधायक और दो-दो मंत्री देने वाली विधानसभा को एक दशक बाद फिर से बहाल करने की मांग उठ गई है। जिसको लेकर संगठन के लोगों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है। देश की आजादी के बाद हुए विधानसभा आम चुनाव में बनी मौदहा विधानसभा को 2012 के परिसीमन में समाप्त कर दिया गया था। लेकिन विधानसभा का अस्तित्व समाप्त होने के साथ ही इस क्षेत्र के लोग अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। जिसको लेकर भारतीय मानवाधिकार एंड जस्टिस मूवमेंट के दर्जनों पदाधिकारियों और सदस्यों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देकर विधानसभा को पुन: बहाल करने की जोरदार मांग उठाई है। इस दौरान डॉ.मुबीन खान, अरशद मामा, नईम प्रवक्ता, मुन्ना बार्डर, महेश सोनी, रामगोपाल सहित दो दर्जन से अधिक लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.