हमीरपुर, फरवरी 1 -- मौदहा। हॉकी मैत्री मुकाबले में एमएसजे स्पोर्ट्स मौदहा ने रायफल क्लब बांदा को 7-1 के बड़े अंतर से पराजित कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। रविवार को कस्बे के रहमानियां खेल ग्राउंड में मौलाना सलीम जाफरी स्पोर्ट्स मौदहा और रायफल क्लब बांदा के बीच खेले गए हॉकी के मैत्री मुकाबले में मौदहा ने बांदा को 7-1 के बड़े अंतर से हराकर मुकाबला जीत लिया। मौलाना सलीम जाफरी स्पोर्ट्स मौदहा की तरफ से कैफ, आरूष व कृष्णा ने दो-दो गोल किए, जबकि आकिब ने एक गोल किया। वहीं बांदा की ओर से अक्षय प्रताप ने एक गोल किया। मैच के अंत में दोनों टीमों के खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि याकूब गड्डी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया और सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। इस दौरान पूर्व हॉकी खिलाड़ी हामिद हुसैन, डॉ.इमामु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.