हिन्दुस्तान टीम, फरवरी 15 -- पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की जांच के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम रविवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे जहानाबाद जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र स्थित मृतक छात्रा के गांव पहुंची। टीम ने मृतक छात्रा के माता, पिता और भाई से अलग-अलग कमरे में पूछताछ की। करीब साढ़े तीन घंटे तक उनसे हर एंगल से पूछताछ की गई। सीबीआई की टीम दोपहर में करीब सवा 12 बजे छात्र के घर से निकली। पूछताछ के बाद मृतक छात्रा की कलम, कॉपी, किताब, बैग, कैंची एवं कपड़े सहित सभी सामान टीम अपने साथ लेकर गई। सीबीआई अधिकारी प्रिंटर और लैपटॉप भी साथ लेकर पहुंचे थे। अधिकारियों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब टाइप कर मौके पर ही प्रिंट निकाला गया, जिस पर परिजन के हस्ताक्षर करवाकर उसे सील किया गया। सीबीआई के आईजी राजीव आर के नेतृत्व में 18 सदस्यीय टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.