मिर्जापुर, फरवरी 5 -- मिर्जापुर। मृत चचेरे भाइयों के परिजनों ने गुरुवार की दोपहर पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा कर दिया। पुलिस के समझाने के बाद उनका गुस्सा शांत हुआ। परिजनों का आरोप हैकि घटनास्थल पर पहुंचने से पहले पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया। वहीं ट्रैक्टर चालक का अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है। जबकि ट्रैक्टर चालक का नाम भी बताया गया था। पड़री थाना थाना क्षेत्र के आमघाट पुल के पास बुधवार की शाम चार बजे सरिया लदा ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से दबकर मजदूर कोटवां गांव निवासी 18 वर्षीय संजय और 19 वर्षीय अमन की मौत हो गई थी। दोनों आपस में चचेरे भाई थे। घटना के बाद पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे मृत चचेरे भाइयों के परिजनों ने गुस्सा फूट गया। परिजन पोस्टमार्टम हाउस भी हंगामा करने लगे। आरोप ...