नवादा, दिसम्बर 31 -- रजौली, एक प्रतिनिधि नवादा जिले के रजौली में स्थित बिहार का एकमात्र सबसे बड़ा हरदिया डैम पर बना स्केलवे का क्षतिग्रस्त पुल सैलानियों के मौत को आमंत्रण दे रहा है। प्रत्येक वर्ष नववर्ष व वसंत पंचमी के अवसर पर रजौली का एकमात्र पर्यटक स्थल श्रृंगी ऋषि पर्वत व हरदिया डैम पर घूमने के लिए हजारों की संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। हरदिया डैम घूमने के दौरान डैम पर घूमने आने वाले पर्यटक डैम के दोनों किनारों पर स्थित पहाड़ों के प्राकृतिक मनोरम दृश्यों को टकटकी लगा कर देखते हैं। पहाड़ को करीब से निहारने और हरदिया डैम घूमकर लुत्फ उठाने के क्रम में स्केलवे पर चलने के दौरान जरा सी चूक होने पर डैम घूमने आए सैलानी 100 फीट से ज्यादा नीचे गिर सकते हैं। जरा सी असावधानी होने पर लोग दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। बता दें कि हरदिया डैम पर बने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.