अमरोहा, दिसम्बर 5 -- हाईवे की चकाचौंध के अलावा दिल्ली-टू-लखनऊ जर्नी के दौरान फूड हब से अपनी पहचान बना चुके गजरौला में होटल और रेस्टोरेंटों की चमक-दमक युवाओं को अपनी ओर खींच लेती है। भयावह हादसे में अपनी जान गंवाने वाले इन मेडिकल छात्रों की कहानी भी कुछ इसी तरह की है। बताया जाता है कि ये चारों भी हमेशा रात में ही घूमने निकलते थे। दिन के शोर से दूर चारों को ही नाइट ट्रैवेल का बेहद शौक था। इसके साथ में बुरा ये हुआ कि चारों के पीछे शराब पीने की लत भी लग गई। पुलिस की शुरुआती जांच में हादसे का मुख्य कारण ओवरस्पीड और ड्रिंक ही सामने आ रही है। दरअसल, बीते कुछ सालों में युवाओं के बीच नाइट ट्रैवेल का शौक तेजी से बढ़ा है। दिल्ली-एनसीआर में तो युवाओं के दिन की शुरुआत ही शाम ढलने पर हो रही है। युवा तबका अब दिन की भागदौड़ के बीच घूमने के बजाय रात में ख...