समस्तीपुर, जून 11 -- शिवाजीनगर , एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के एक युवक को दरभंगा जिला के बहेरी थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार हाईवा ने कुचल दिया। इस घटना में साइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मंगलवार को बहेरी मुख्य सड़क स्टेट हाइवे 88 पांडव लाइन होटल के समीप की बताई जा रही है।मृतक युवक की पहचान प्रखंड के परसा पंचायत के वार्ड 3 निवासी बिंदेश्वर मंडल के 35 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार मंडल के रूप में हुई। मृतक का शव घर आते ही कोहराम मच गया। मृतक दिलीप कुमार मंडल बहेरी थाना क्षेत्र के मधुबन गांव में अपनी बड़ी बहन को आम पहुंचा कर घर लौट रहा था। इसी दरौन विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही हाईवा गाड़ी में कुचल दिया। मृतक दिलीप दो भाई और तीन बहन था। जिसमें मृतक दिलीप कुमार मंडल तीसरे नंबर पर था। उनके एक पुत्र रवीश कुमार और पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.