देवरिया, दिसम्बर 16 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम भड़सरा निवासी एक युवक ने पुलिस को तहरीर सौंप कर खाते से पिता के मौत के बाद भी पेंशन निकालने की शिकायत की है। भड़सरा निवासी राकेश दीक्षित पुत्र स्व उदय नारायण दीक्षित ने बताया कि उनके पिता उदय नारायण दीक्षित सेवा से रिटायर थे। उनका खाता बरहज स्थित बैंक में है। वह लखनऊ में रहते थे। उसी दौरान एक महिला उनके संपर्क में आई। 23 जनवरी 2025 को उनके पिता की मौत हो गई। लेकिन उनके साथ रहने वाली महिला ने मौत के बाद फर्जी हस्ताक्षर कर अगस्त तक का पेंशन निकाल लिया है। निकाली गई कुल रकम चार लाख 20 हजार है। उपनिरीक्षक सर्वेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की गई है। शाखा प्रबंधक का कहना है कि पैसा लखनऊ से निकल गया है। किस तरह पैसा निकला है इसकी स्पष्ट जानकारी लखनऊ से ही मिलेगी।

हिंदी हिन...