समस्तीपुर, जनवरी 9 -- ताजपुर। बंगरा थाना क्षेत्र के बहादुरनगर रहीमाबाद में पिता-पुत्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पिता का शव अभी घर पर ही रखा था कि छोटे पुत्र की तबीयत भी बिगड़ गई। ग्रामीणों के अनुसार, पल्लू ठाकुर का अंतिम संस्कार अभी नहीं किया गया है। इसी बीच, पल्लू का दूसरा पुत्र अजीत बीमार हो गया। उसका भी इलाज चल रहा है। हालांकि, उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। लगातार तीन लोगों की बिगड़ती हालत व दो की मौत के बाद गांव में कई तरह की चर्चाएं हैं। गांव के कुछ लोग जहरीली शराब पीने की आशंका जता रहे हैं लेकिन इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। बंगरा थानाध्यक्ष पंचम कुमार ने बताया कि कुछ लोगों से घटना की जानकारी मिली है। परिजनों की ओर से सूचना नहीं मिली है। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है और जांच की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान क...