नई दिल्ली, फरवरी 6 -- दंड के बिना नहीं सुधरेगा नगर प्रशासन देश की राजधानी के जनकपुरी इलाके में जोगिंदर सिंह मार्ग पर शुक्रवार को दिल्ली जल बोर्ड की लापरवाही एक हंसते-खेलते परिवार पर भारी पड़ गई। एक 25 साल का युवक, जो अपने सुनहरे भविष्य के सपने बुन रहा था, सड़क पर खुले पड़े 20 फुट गहरे गड्ढे में मोटरसाइकिल समेत गिरा और काल के गाल में समा गया। मृतक की पहचान कमल के रूप में हुई है। इससे पहले, इसी तरह की एक अन्य दुर्घटना में नोएडा के सेक्टर-150 में गत 16 जनवरी की रात एक दर्दनाक हादसे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की कार पानी से भरे गहरे गड्ढे (बेसमेंट के लिए खोदा गया) में गिर गई थी, जिससे उनकी मौत हो गई। 70 फीट गहरे गड्ढे में डूबकर मरने से पहले उन्होंने लगभग दो घंटे तक मदद की कातर गुहार लगाई, लेकिन उन्हें कोई नहीं बचा पाया। कमल के जुड़वा...