वाराणसी, फरवरी 8 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी मामले में सारनाथ थाने में पीडी फार्मा के खिलाफ दर्ज केस में अब सरगना शुभम जायसवाल का भी नाम जुड़ गया है। पिता भोला प्रसाद की गिरफ्तारी के बाद अब इस केस में शुभम की गिरफ्तारी शेष रह गई है। सारनाथ पुलिस के अनुसार तीसरियां परशुरामपुर (सारनाथ) स्थित मेसर्स पीडी फार्मा के मालिक विष्णु पांडेय ने महज एक मकान के सामने के खाली कमरे में टेबल-बेंच रखकर फार्मा का पंजीकरण कराया गया था। विष्णु पांडेय के पास मेडिकल स्टोर खोलने संबंधी कोई डिग्री या अन्य दस्तावेज नहीं थे। विष्णु पांडेय का अनुभव प्रमाणपत्र शुभम ने जारी किया था। खुद के हस्ताक्षर से प्रमाणपत्र जारी करने के बाद अब शुभम भी इस केस में आरोपी बन गया है। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि इस केस में अब केवल शुभम की ही गि...