वाराणसी, फरवरी 15 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। एसटीएफ के लखनऊ यूनिट की टीम ने शनिवार शाम हरहुआ के काशीधाम से कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी में सरगना शुभम जायसवाल के नजदीकी सपा नेता अमित यादव को गिरफ्तार किया। बड़ा गणेश मंदिर (मैदागिन) निवासी अमित यादव समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के प्रदेश सचिव रह चुके हैं। सिरप की तस्करी में लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज है। इस मामले में पहले ही विभोर राणा, विशाल सिंह, अमित कुमार सिंह उर्फ टाटा और आलोक कुमार सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसटीएफ की पूछताछ में अमित कुमार यादव का नाम सामने आया। अमित ने सप्तसागर मंडी स्थित अपने फर्म जीएल सर्जिकल के जरिए शुभम के पिता भोला जायसवाल के शैली ट्रेडर्स से कागजों पर एक लाख कफ सिरप खरीदी। इसके बाद सिरप को अन्य फर्म में फर्जी बिक्री दिखाकर नशे के ...