वाराणसी, फरवरी 3 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। शुभम जायसवाल की तरह अलग-अलग कंपनियों से कोडीनयुक्त कफ सिरप खरीदकर तस्करी करने वालों में और नाम भी हैं। सारनाथ में दर्ज मुकदमे में सोमवार को कानपुर से लाकर कोर्ट में पेश किया गया विनोद अग्रवाल दूसरी कंपनी का माल खरीदकर शुभम के गिरोह में शामिल फर्मों के जरिये अपनी सिरप खपा रहा था। कानपुर नगर के पटकापुर निवासी विनोद अग्रवाल लेबोरेट फार्मासुटिकल्स इंडिया लि. कंपनी से एस्कफ डीएक्स नाम की कफ सिरप खरीदकर सप्लाई करता था। जब शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद की फर्म शैली ट्रेडर्स के जरिये एबॉट कंपनी के फैंसीडील सिरप की तस्करी सामने आई तो ड्रग विभाग ने अन्य कंपनियों की छानबीन शुरू की, तब कानुपर में विनोद अग्रवाल के सिंडिकेट का पता चला। विनोद अग्रवाल के खिलाफ कानपुर के कलक्टरगंज में मुकदमा है। जांच में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.